Type Here to Get Search Results !

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 70 यात्रियों से भरी AC बस में लगी आग

INDIA SHAN TIMES 0

 लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 70 यात्रियों से भरी AC बस में लगी आग




, दिल्ली से गोंडा जा रही थी डबल डेकर, 90kmph की स्पीड में टायर फटा,


कोई हताहत नही, 70 यात्री बाल-बाल बचे — टायर फटते ही बस बनी आग का गोला 🔥


रविवार तड़के लखनऊ के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से गोंडा जा रही एक डबल डेकर एसी बस का टायर फटते ही उसमें भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में बस आग के गोले में तब्दील हो गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी 70 यात्री समय रहते बाहर निकल आए।


घटना सुबह करीब 4:30 बजे टोल प्लाजा के पास हुई। अचानक पिछले हिस्से से धमाका हुआ, टायर फटा और इंजन के नीचे से धुआं उठने लगा। यात्रियों में भगदड़ मच गई, सभी ने खिड़कियों व दरवाजों से कूदकर किसी तरह जान बचाई।


बताया जा रहा है कि आज भोर में नई दिल्ली से गोंडा जा रही डबल स्लीपर बस BR 28 P 6333 में आग लग गई. टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले बस के पिछले पहिए में आग लगी. जब ड्राइवर ने पिछले पहिए से आता हुआ धुआं देखा तो बस को साइड लगा लिया. ड्राइवर ने तुरंत बस में बैठी सभी सवारी को जल्दी से वही पर उतार दिया. उसके बाद सामान भी उतार दिया.


आग इतनी तेज़ थी कि धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिख रहा था। आसपास के ग्रामीण और वाहन चालक मदद को पहुंचे, लेकिन बस देखते ही देखते राख हो गई। सूचना पर फायर स्टेशन चौक, आलमबाग और सरोजिनी नगर से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


फायर स्टेशन ऑफिसर पुष्कर कुमार ने बताया कि आग लगने की वजह टायर फटना और इंजन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बस पूरी तरह जल चुकी है, लेकिन किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लखीमपुर खीरी में भी डबल डेकर एसी बस में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें 6 यात्री घायल हुए थे। लगातार हो रहे ऐसे हादसे बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

"India Shan Times – Get the latest news, trending updates, and inspiring stories from across I…