Type Here to Get Search Results !

बड़ा रेल हादसा : कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत*

INDIA SHAN TIMES 0

 *बड़ा रेल हादसा : कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत*

 








कोरबा। बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है।  कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।  बताया जा रहा है गतौरा रेलवे स्टेशन के करीब यह हादसा हुआ है।  हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।


घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट पता नहींहुआ।। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।


बताया जा रहा है कि यह रेल हादसा शाम 4 बजे के करीब हुआ। एक पटरी पर मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान गेवरारोड पैसेंजर मालगाड़ी के पीछे से टकरा गई। इस हादसे में कुछ यात्रियों के हताहत होने की भी खबर है। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने कहा कि वे घटना की जानकारी ले रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.