*ध्वजारोहण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ गुरुकुल अकादमी में मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस*
विश्वजीत तिवारी बलरामपुर
गुरुकुल अकादमी, महेशभारी, बलरामपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अपूर्व प्रताप सिंह जी एवं श्री राजेश्वर मिश्रा जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री सुखदेव प्रसाद जी एवं डायरेक्टर श्री उमेश मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री उमेश पासवान जी, ग्राम प्रधान गोंदीपुर श्री रिंकू सिंह जी तथा श्री संजय जी (महामंत्री, सीमा जागरण मंच) की विशिष्ट सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ी।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनके माध्यम से भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने सराहना प्रदान की।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शिखा मिश्रा जी, प्रधानाध्यापक श्री गुरुदेव विश्वकर्मा जी एवं प्रशासक श्री दीपक ओझा जी द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति निष्ठा, अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। समारोह का समापन राष्ट्रहित के संकल्प एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ किया गया।



