Type Here to Get Search Results !

बलरामपुर: पत्नी ने प्रेमी संग रचा हत्या का षड्यंत्र, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा; तीन गिरफ्तार*

INDIA SHAN TIMES 0

 *बलरामपुर: पत्नी ने प्रेमी संग रचा हत्या का षड्यंत्र, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा; तीन गिरफ्तार*





विश्वजीत तिवारी बलरामपुर 

बलरामपुर जिले के थाना पचपेड़वा क्षेत्र में हुई चंद्रभान गौतम की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी पूनम उर्फ फूला, उसके प्रेमी चंदन, और उसके साथी सूरज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।


कैसे हुआ खुलासा


25 नवंबर को चंद्रभान का शव खेत में मिला था। पत्नी पूनम ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और स्थानीय जांच के आधार पर घटना का पर्दाफाश किया।


पत्नी का प्रेम-प्रसंग बना हत्या का कारण


पूछताछ में पूनम ने स्वीकार किया कि उसका अपने देवर-तुल्य चंदन से प्रेम संबंध था। 23 नवंबर को मृतक ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और नाराज होकर उनकी पिटाई कर दी। इसी रंजिश में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।


अगले दिन चंदन और सूरज ने चंद्रभान को सागौन के बाग में ले जाकर शराब पिलाई और गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


बरामदगी और कार्रवाई


अभियुक्तों की निशानदेही पर आला-ए-कत्ल गमछा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।


पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान सहित पुलिस बल के कुल सात सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.