Type Here to Get Search Results !

पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड क्षेत्र के पसान पीएचसी पर आधारित सरकार से अनुबंधित डॉयल 108 एंबुलेंस सेवा लगभग एक महीने से बंद पड़ी है

INDIA SHAN TIMES 0

 *पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड क्षेत्र के पसान पीएचसी पर आधारित सरकार से अनुबंधित डॉयल 108 एंबुलेंस सेवा लगभग एक महीने से बंद पड़ी है


*


*कोरबा से महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट*




कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड क्षेत्र के पसान पीएचसी पर आधारित सरकार से अनुबंधित डॉयल 108 एंबुलेंस सेवा लगभग एक महीने से बंद पड़ी है। इसके चलते मरीजों को इसकी सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है।


दूरस्थ क्षेत्र के लोग इस सेवा के अभाव में लंबे समय से परेशान हैं। इस पीएचसी को जो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है उनकी उपयोगिता असामान्य कारणों से साबित नहीं हो पा रही है। राज्य सरकार ने एंबुलेंस संचालन के लिए जीओस के साथ एग्रीमेंट कर रखा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त हुए चालक और अन्य कर्मी की सेवाएं इनके संचालन में प्राप्त हो रही है। आपात स्थिति में मरीजों को दुर्घटना स्थल से लेकर घर या कार्यस्थल से अस्पताल लाना और वापस छोड़ऩे की है। इस मामले में लंबे समय से 108 संजीवनी पीड़ितों के लिए वरदान साबित होती रही।


खबर के अनुसार लगभग एक महीना हो चुका है जबकि पसान क्षेत्र में यह एंबुलेंस स्थाई रूप से खड़ी हो गई है। इसके पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन ये वापस पटरी पर कैसे आएगी ये बताने वाला कोई नहीं है। इस चक्कर में कुल मिलाकर मरीजों व उनके परिजनों को सरकारी सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


आखिर बात क्या है और ऐसा कब तक चलेगा, इस संबंध में कोरबा के सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से पसान क्षेत्र में 108 के एक्टिव न होने की जानकारी मिली है। हमारी ओर से राज्य सरकार के संबंधित विभाग से इस बारे में पत्राचार किया गया है। इसके साथ ही सेवा प्रदाता कंपनी के प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। दोनों ही स्थितियों में संबंधित बिंदु का परीक्षण करने के साथ एंबुलेंस संचालन को यथावत किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.