Type Here to Get Search Results !

सपा कार्यालय में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए तेज गति से वोट बनाने के निर्देश

INDIA SHAN TIMES 0

 सपा कार्यालय में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए तेज गति से वोट बनाने के निर्देश




हरदोई। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी की स्नातक एमएलसी प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्री सुशील कुमार पटेल तथा सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं व प्रभारियों को संबोधित करते हुए स्नातक एवं शिक्षक मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जुड़वाने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने स्नातक के 325 भरे हुए फार्म प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह को सौंपे। वहीं जिलाध्यक्ष शराफत अली द्वारा भी लगभग 300 फार्म सौंपे गए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शीघ्रता से फार्म भरकर जमा करें ताकि अधिकतम स्नातक मतदाता बनाए जा सकें।


डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश का पढ़ा-लिखा नौजवान भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है। बेरोजगार स्नातकों ने संकल्प लिया है कि इस बार स्नातक व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी को विजयी बनाकर भाजपा से बेरोजगारी का बदला लिया जाएगा।


स्नातक एमएलसी प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह ने बताया कि वह लगातार लखनऊ स्नातक खंड के सभी जिलों का भ्रमण कर रहीं हैं और स्नातक युवाओं से मुलाकात कर फार्म भरवाने का अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश दिखाई दे रहा है।


शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्री सुशील कुमार पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि वह शिक्षकों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों से शिक्षक वर्ग हताश है, और अब बदलाव की मनःस्थिति में है।


पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने भी बैठक में भाग लेकर दोनों प्रत्याशियों की जीत का संकल्प दोहराया।

सपा प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बताया कि उनके द्वारा अब तक करीब 800 फार्म भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में मतदाता बनने और भाजपा सरकार को सबक सिखाने का जोश स्पष्ट नजर आ रहा है।


बैठक में जिला प्रभारी पंकज यादव, पूर्व प्रत्याशी बृजेश वर्मा टिल्लू, जिला उपाध्यक्ष अलंकार सिंह, डॉ. अरुण मौर्या, पूनम सरोज, अजयपाल सिंह, राहुल गुप्ता, धर्मवीर यादव, फूलचंद्र वर्मा, तिलकचंद्र वर्मा, चंद्रशेखर पाल, बिहारीलाल यादव, परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, अनिल यादव, सीमा यादव, अल्का दीक्षित, विप्र प्रधान पटेल, विजयबाबू बाजपेई, चंदन शुक्ला, अजबू यादव, संतोष वर्मा, सईद अहमद, रजनीश यादव, अनुराग यादव, चांद मियां, सुशील हंस, प्रदीप राजवंशी, विक्रम कुशवाहा सहित समस्त प्रभारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.