---
*नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बलरामपुर पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय*
विश्वजीत तिवारी बलरामपुर
दिनांक 15.10.2025 को वादी, निवासी थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर एक लिखित तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 07 वर्ष), जो घर के पीछे स्थित बाग में खेल रही थी, के साथ विपक्षी मुमताज अली पुत्र सत्तार अली, निवासी ग्राम गणेशपुर सोनहटी, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर द्वारा दुष्कर्म किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर तत्काल मु0अ0सं0 205/2025, धारा 65(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्यवाही:
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा उक्त गंभीर प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान, थाना पचपेड़वा के कुशल नेतृत्व में —
दिनांक 17.10.2025 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुमताज अली पुत्र सत्तार, निवासी गणेशपुर सोनहटी, को औरहवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं स्थानीय जानकारी में यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त की सामान्य शोहरत भी ठीक नहीं है।
गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: मुमताज अली
पिता का नाम: सत्तार अली
निवासी: ग्राम गणेशपुर सोनहटी, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. निरीक्षक: श्री राजकुमार रावत
2. कांस्टेबल: अंशु कुशवाहा
3. महिला कांस्टेबल: पूजा यादव

