Type Here to Get Search Results !

थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया ।*

INDIA SHAN TIMES 0


*जनपद शाहजहाँपुर* 

*सराहनीय कार्य दिनांक-22.10.2025* 

*थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया ।*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान महिला व बाल सुरक्षा संगठन/मिशन शक्ति के अन्तर्गत बाल भिक्षावृत्ति से बचाव व रेस्क्यू के दौरान आज दिनाँक 22.10.2025 को थाना बण्डा पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई ।* 

आज दिनांक 22.10.2025 को थाना बण्डा के सीयूजी नं0 9454404203 पर उज्जवल सिंह पुत्र मकरन्द सिंह नि0ग्रा0 ठुकुरी बुजुर्ग, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा जरिये दूरभाष सूचना दी गयी कि मेरा पुत्र अभिराज उम्र करीब 02 वर्ष 10 माह, जो कि बण्डा बाजार से गायब हो गया है । इस सूचना पर थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आसपास जानकारी की गयी तो एक बच्चा जो बण्डा चौराहे के पास रोता हुआ दिखाई दिया जिससे नाम पता पूछा गया तो नाम पता नही बता पाया, जिसकी सूचना तत्काल सूचनाकर्ता उज्जवल सिंह को दी गयी तो वह मौके पर आये तब बच्चे ने अपने पिता को पहचाना तथा रोता हुआ चुप हो गया। यह तस्दीक हो जाने पर कि बच्चा उज्जवल सिंह का ही है, थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्चे को उसके पिता उज्जवल सिंह के सुपुर्द किया गया । बच्चे के पिता व जनता के व्यक्तियो द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गयी । 


*गुमशुदा बालक का विवरण –*

अभिराज पुत्र उज्जवल सिंह, उम्र करीब 02 वर्ष 10 माह, नि0ग्रा0 ठुकुरी बुजुर्ग, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर 


*गुमशुदा बालक के परिजन का विवरण -*

उज्जवल सिंह पुत्र मकरन्द सिंह, नि0ग्रा0 ठुकुरी बुजुर्ग, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर


*बालक को बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय 

व0उ0नि0 विनीत  कुमार 

उ0नि0 साक्षी त्यागी 

हे0का0 यशवीर सिंह 

का0 सुनील कुमार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.