Type Here to Get Search Results !

बलरामपुर में भैया दूज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया*

INDIA SHAN TIMES 0

 *बलरामपुर में भैया दूज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया*







विश्वजीत तिवारी बलरामपुर 


बलरामपुर। जनपद के ग्राम पंचायत सोनार में भैया दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बहनों ने व्रत रखकर अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।


महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और वर्षों से चली आ रही परंपराओं के अनुसार एकत्र होकर भैया दूज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।


भैया दूज की मुख्य कथा यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यमुना ने कई बार अपने भाई यमराज को भोजन के लिए बुलाया, लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं आ सके। अंततः कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अपनी बहन के घर पहुंचे। यमुना ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, तिलक लगाया और प्रेमपूर्वक भोजन कराया।


भाई के प्रति बहन के इस स्नेह से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो बहन इस दिन अपने भाई का तिलक कर आदर-सत्कार करेगी, उसे यमराज का भय नहीं रहेगा। तभी से यह पर्व भैया दूज के नाम से मनाया जाने लगा।


इस अवसर पर ग्राम सोनार में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, मंगलकामनाएं कीं और भाई-बहन के इस पावन रिश्ते को समर्पित इस उत्सव को पूरे उल्लास के साथ मनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.