Type Here to Get Search Results !

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत दुष्कर्म से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

INDIA SHAN TIMES 0



*जनपद शाहजहाँपुर*

*सराहनीय कार्य दिनांक- 27.10.2025*

*“थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत दुष्कर्म से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार”*

            श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन , क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर वादिनी/पीड़िता के प्रा0 पत्र के आधार पर आज दिनांक 27.10.2025 को मु0अ0सं0- 445/25 धारा 64(2)(e) बी.एन.एस. बावत अभियुक्त जय शंकर पुत्र आशाराम नि0मो0 गढी पूर्वी थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर द्वारा जिला अस्पताल शाहजहाँपुर में वादिनी/पीड़िता को डाक्टर से मिलवाने के बहाने तीसरी मंजिल पर जाकर शौचालय में जबरदस्ती खींचकर दुराचार करने के संबंध में पंजीकृत किया गया जिसमें वांछित अभियुक्त जय शंकर पुत्र आशाराम नि0मो0 गढी पूर्वी थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 24 वर्ष को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आज ही दिनांक 27.10.2025 को मात्र 2 घन्टे 58 मिनट में मुखबिर की सूचना पर बरेली मोड़ के पास से समय 14.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*

जय शंकर पुत्र आशाराम नि0मो0 गढी पूर्वी थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 24 वर्ष


*पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*

1.मु0अ0सं0 445/25 धारा 64(2)(e) बी.एन.एस. थाना कोतवाली शाहजाहँपुर


*गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय-*

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बरेली मोड के पास, दिनांक 27.10.2025 को समय 14.30 बजे

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-*

1. प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह थाना कोतवाली शाहजहाँपुर । 

2. उ0नि0 श्री विनय कुमार थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर ।

3. का0 1275 बिलाल अहमद थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.