Type Here to Get Search Results !

सांडी पुलिस ने एक अभियुक्त व एक बालअपचारी को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व नकदी बरामद

INDIA SHAN TIMES 0

 सांडी पुलिस ने एक अभियुक्त व एक बालअपचारी को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व नकदी बरामद



हरदोई। अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत थाना सांडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए एक बालअपचारी को हिरासत में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सांडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आलोक सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम ढोढपुर थाना सांडी को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक बालअपचारी को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घरों में हुई चोरी की घटनाओं को कबूल किया।


पुलिस ने उनके कब्जे से दो अदद कंगन (सफेद धातु), एक मोबाइल फोन और 1320 रुपये नकद बरामद किए।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्तों ने 8 सितंबर 2024 को थाना सांडी क्षेत्रांतर्गत सांडी तिराहा पर स्थित एक घर से आभूषण व नकदी चोरी की थी, जिसके संबंध में मुकदमा संख्या 350/24 धारा 331(2)/305(ए) बीएनएस पंजीकृत है। इसी प्रकार 21 अक्टूबर 2025 को भी थाना क्षेत्र के जटपुरवा में एक घर से मोबाइल फोन व नकदी चोरी की गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा संख्या 524/25 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस दर्ज है।


बरामदगी व साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रमोशन राकेश यादव, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, अंकुर शर्मा, हरीश्वरण, राहुल यादव, रोहित कुमार और योगेंद्र पाल शामिल रहे।


पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.