Type Here to Get Search Results !

तिलहन फसलो को बढ़ावा देने केलिए ग्राम सलीहाभाठा में भव्य किसान मेला का आयोजन*

INDIA SHAN TIMES 0

 *तिलहन फसलो को बढ़ावा देने केलिए ग्राम सलीहाभाठा में भव्य किसान मेला का आयोजन* 





*कोरबा से जिला ब्यूरो चीफ महेंद्र सोनवानी की खास रिपोर्ट इंडिया शान टाइम्स न्युज छत्तीसगढ़*


*आसपास की खबरों के लिए हमारे चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब अवश्य करें*

🙏🙏💐💐💐🙏🙏🌷

             

 दिनांक 23.10.2025को विकासखंड पोंडी उपरोडा के ग्राम सलीहाभाठा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रजत जयंती के अवसर में राष्ट्रीय खाद्य तिलहन मिशन के अंतर्गत किसान मेला का आयोजन किया गया । जिसमे डॉ पवन सिंह अध्यक्ष जिलापंचायत कोरबा, श्री विद्वान सिंह मरकाम जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती माधुरी देवी अध्यक्ष जनपद पंचायत पोंडी उपरोडा, श्री प्रकाश चंद जाखड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोंडी उपरोडा, श्री मुरलीधर संत सांसद प्रतिनिधि, श्री पवन सिंह पोया जनपद सदस्य, श्री राम भरोस लकड़ा प्रतिनिधि जनपद सदस्य, श्री आनंद कुमार जनपद सदस्य, श्रीमती ममता पुहुप जनपद सदस्य, श्री दिनेश केराम प्रतिनिधि जनपद सदस्य, प्रताप मरावी सरपंच रामपुर लैंगा एवं अध्यक्ष सरपंच संघ पोंडी उपरोडा विकासखंड,अमृता मरकाम सरपंच सलीहाभाठा, सरपंच पचरा फूलमणि , सरपंच लेपरा चंद्रकला पोरते, श्री सुरेंद्र पुहुप सरपंच मिसिया, श्री सोभरण सिंह पूर्व सरपंच सलीहाभाठा उपस्थित हुवे । जिला प्रशासन एवं उपसंचालक कृषि  कोरबा के  मार्गदर्शन में कार्यक्रम के शुरुवात में श्री अखिलेश देवांगन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा NMEO तिलहन योजना के बारे में किसानो को बताया । श्री मनीष डिक्सेना द्वारा रजत जयंती एवं तिलहन फ़सलो के वर्तमान परिवेश योगदान के बारे में चर्चा किया । श्री एम पी सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कटघोरा के द्वारा मंच का संचालन किया एवं तिलहन फसल की उत्पादन पर कृषकों से चर्चा किया गया । कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा के कृषि विज्ञानिक श्री एम एस उर्रे द्वारा तिलहन फ़सलो में लगने वाले किट व्याधि  एवं तिलहन फसल की उन्नत खेती पर किसानो को बताया। उक्त किसान मेला  में श्री रामफल पटेल जी ड्रोन स्प्रेयर का जीवंत प्रदर्शनीं कृषकों को दिखाया । एनआरएलएम के दीदीयो द्वारा अपने उत्पाद, मान गुरु एफ पी ओ द्वारा अपने जैविक खेती चावल, प्रगति महिला स्वसहायता समूह लैंगा एवं जय अम्बे महिला स्वसहायता समूह की दीदीयो ने जैविक कीटनाशक खाद आदि की प्रदर्शनीं अपने स्टाल में दिखाया ।

कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा किसानो को कृषि विभाग से जुड़ कर ज़्यादा से ज़्यादा लाभ कमाने और तिलहन फसल लगाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किए एवं NMEO OS योजना के अंतर्गत कृषकों को सरसों बीज का वितरण किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.