Type Here to Get Search Results !

बलरामपुर: जामिया मोइनिया का 19वां सालाना जलसा सम्पन्न

INDIA SHAN TIMES 0

 बलरामपुर: जामिया मोइनिया का 19वां सालाना जलसा सम्पन्न




बलरामपुर स्थित जामिया मोइनिया का सालाना 19वां जलसा आज अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर तक़सीमे फ़ज़ाए फ़ज़ीलत का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दीनी तालीम हासिल करने वाले कुल 136 छात्राओं को सनद और रिदा से नवाज़ा गया।

जलसे में 15 मुफ़्तिया, 41 फ़ाज़िला और 80 कारिया को सम्मानित किया गया। रिदा पहनाकर जिन प्रमुख हस्तियों ने सम्मान प्रदान किया, उनमें शामिल रहीं—

मुफ़्तिया सायस्ता खातून (बलिया)

मुफ़्तिया सादिका नाज़ (फ़ैज़ाबाद)

मुफ़्तिया नूर सबा सिद्दीकी (जौनपुर)

मोहतरमा नाहिद फ़ातिमा (उतरौला)

अमीना (मुंबई)

मोहतरमा शमीमा (फ़ैज़ाबाद)

सम्मान समारोह की अध्यक्षता हाजी मुजीबुल्लाह साहब ने की। इस अवसर पर अलखैर गुलाम नबी नूरी, डायरेक्टर अता मोहम्मद मिबाही तथा प्रधानाचार्य एस.एल. शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे।

जलसे में दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। चार दिनों तक चलने वाले इस सालाना जलसे के आगामी कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह जलसा दीनी तालीम के फ़रोग़ और समाज में इल्म की रोशनी फैलाने की दिशा में एक अहम क़दम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.