Type Here to Get Search Results !

पीएम कम्पोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

INDIA SHAN TIMES 0





 *पीएम कम्पोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*


अहमद रजा खान जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल इंडिया शान टाइम्स न्यूज 


गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा पीएम कम्पोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का गहन अवलोकन किया तथा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने कक्षा-कक्षों में जाकर बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति एवं शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता तथा मध्यान्ह भोजन आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार, साफ-सफाई एवं अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता तभी बेहतर हो सकती है, जब बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं। इसके लिए अभिभावकों से संपर्क कर जागरूकता बढ़ाने तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर किया जाए।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधरोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि बच्चों में भी प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित होती है।औचक निरीक्षण के माध्यम से जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.