*ठाकुरगंज थाना* अंतर्गत *हुसैनाबाद चौकी* क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी उपनिरीक्षक राहुल सिंह सोलंकी द्वारा रात्रि पैदल गश्त की गई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में घूमकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
*उपनिरीक्षक राहुल सिंह सोलंकी* ने बताया कि रात्रि गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहता है



