Type Here to Get Search Results !

भारत की गौरवमयी विरासत, समृद्ध इतिहास एवं अनूठी संस्कृतियों के संगम की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जानकी इंटर कॉलेज, महुआरिया (मिर्जापुर) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

INDIA SHAN TIMES 0

 भारत की गौरवमयी विरासत, समृद्ध इतिहास एवं अनूठी संस्कृतियों के संगम की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जानकी इंटर कॉलेज, महुआरिया (मिर्जापुर) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ


। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।


इसी कार्यक्रम के क्रम में महिला कल्याण विभाग, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा संचालित 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत (Child Marriage Free India)” अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भी सहभागिता की। यह अभियान समाज से बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने तथा बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को सुरक्षित, शिक्षित एवं सशक्त भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। हम सभी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के साथ मिलकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और इसे सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।


आइए, हम सब मिलकर एक जागरूक समाज और उज्ज्वल भारत के निर्माण का संकल्प लें।


इस अवसर पर मा० जिलाध्यक्ष भाजपा मीरजापुर श्री बृजभूषण सिंह जी, मा० विधायक नगर पं० रत्नाकर मिश्रा जी, मा० विधायक मडिहान श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी, मा० विधायक मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या जी, मा० विधायक छानबे, मिर्ज़ापुर  श्रीमती रिंकी कोल जी, मा० सदस्य विधान परिषद मिर्ज़ापुर /सोनभद्र  श्री श्याम नारायण सिंह ''विनीत'' जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजू कनौजिया जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे ।


#UttarPradeshDiwas#उत्तर_प्रदेश_स्थापना_दिवस #बाल_विवाह_मुक्त_भारत #ChildMarriageFreeIndia #महिला_कल्याण #सशक्त_भारत

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.