*राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया गुरुकुल किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन*
16 फरवरी 2026 को गुरुकुल किड्स (Gurukul Kids)
वृन्दावन योजना सेक्टर 6, नील्मत्था रोड, निकट मनसा पैलेस भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में *डॉ. राजेश्वर सिंह*, विधायक (सरोजनी नगर) उपस्थित रहे।
*GURUKUL* स्कूल में प्लेवे, नर्सरी, एल.के.जी और यू.के.जी की कक्षाएं संचालित होंगी। स्कूल में बच्चों को हमारी संस्कृति और आधुनिक शिक्षा को एक साथ लेकर बच्चों का विकास करना है।
स्कूल को का उद्देश्य बच्चों के दिमाग को प्रेरित करना और उनके भविष्य को आकार देना है, जिसका नारा है - **"INSPIRING MINDS, CREATING FUTURES"**।
कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक *रविंद्र प्रताप सिंह* ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह देकर किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और स्कूल के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

