*ग्राम गोपालपुर की जनता त्रस्त सफाई कर्मी मस्त*
*जिम्मेदारों द्वारा स्वच्छ मिशन की उड़ाई जा रही खुलेआम धज्जियां*
लखनऊ मॉल
राजधानी के विकासखंड माल की ग्राम पंचायत गोपालपुर मैं जनता त्रस्त सफाई कर्मी मस्त जिम्मेदारों द्वारा स्वच्छ मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियां काफी समय से गांव में लगा हुआ गंदगी का अंबार गांव की नालियां गंदगी से पटी हुई हैं और जगह-जगह पर कूड़ा करकट के ढेर लगे हुए हैं जिससे सफाई कर्मी ना होने से गांव में मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है मच्छरों के काटने से नई-नई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं जैसे की भयंकर रोग फैलने का भर सता रहा है और भी इस समय छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं पुरुषों को खांसी जुखाम बुखार उल्टियां होने लगती हैं और गांव के निवासियों ने बताया कि इन नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है जिसके कारण हमारे लोगों के छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए परेशान होते हैं जबकि इसकी शिकायत फोन के माध्यम से ग्राम सचिव व प्रधान को दी गई कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी कोई भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया होली के मौके पर ग्रामीणों ने फावड़ा खुरपा और झाड़ू लेकर नालियों सड़कों की सफाई में लग गए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्मित सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो वह सामूहिक रूप से ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम पंचायत गोपालपुर में नियमित रूप से सफाई कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा जिम्मेदार कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की जाए
