थाना पारा क्षेत्र में राज नगर पारा में माया गौतम की भूमि गाथाना पारा क्षेत्र में राज नगर पारा में माया गौतम की भूमि गाटा टा संख्या 1153 पर दबंग अपनी दबंगई दिखाते
April 08, 2026
0
ब्रेकिंग
थाना पारा क्षेत्र में राज नगर पारा में माया गौतम की भूमि गाटा संख्या 1153 पर दबंग अपनी दबंगई दिखाते हुए कब्जा कर रहे हैं जबकि इस गाटा संख्या पर न्यायालय का स्थगनादेश माया गौतम के पक्ष में जारी है।दबंगई कर रहे लोगों व आक्रोशित ग्रामीणों में खूनी संघर्ष होने की संभावना जताई ग्रामीणों ने, पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि दबंग मालवा निवासी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हमारी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। डरी सहमी माया गौतम 60 ने बताया कि दबंग सुदर्शन ,भूपेंद्र सिंह ,कुलदीप उर्फ काला यादव ,राजवर्धन सिंह ,विकास पांडे, शिव ठाकुर ,विशाल चरौसिया पुलिस की मिलीभगत से हमारी पैतृक भूमि को हड़पने के लिए उतारू है।जबकि हमारी जमीन पर श्रीमान न्यायालय ने स्थगनादेश आदेश जारी कर रखा उसके बाद भी थाना प्रभारी निरीक्षक पारा दबंगो को संरक्षण देते हुए हमारी जमीन पर कब्जा करा रहे हैं।
