Type Here to Get Search Results !

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, मोबाइल और रील पर बैन*..

INDIA SHAN TIMES 0
*चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, मोबाइल और रील पर बैन*..
19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में मोबाइल और रील बनाना हुआ बैन, गैर सनातनियों के प्रवेश पर भी लगा सख्त प्रतिबंध, मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे में फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा गैर सनातनियों पर प्रतिबंध के बाद भी मीडिया में सारा अली खान के लगातार बाबा केदार के धामों की यात्रा के लिए उत्तराखंड आने की खबर प्रमुखता से चली थी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गैर सनातनियों को लेकर स्पष्ट कहा था कि अगर किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति में सनातन के प्रति आस्था है तो उसे प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा के कपाट अप्रैल माह में खुलने जा रहे हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह लगभग 6:15 बजे खुलेंगे। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब के कपाट की तारीख अलग से मई के आसपास घोषित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.