Type Here to Get Search Results !

नशामुक्त कोरबा की ओर बड़ा कदम. नकटीखार में भव्य नशामुक्ति रैली, जन-जागरूकता का आयोजन

INDIA SHAN TIMES 0
*
कोरबा 28 अपै्रल 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत नकटीखार, जनपद पंचायत कोरबा में वृहद् नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में भारत माता वाहिनी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने प्रभावी स्लोगन और संदेश-पटों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर नशा मुक्ति सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया तथा नशा मुक्ति साहित्य का वितरण कर लोगों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराया। रैली स्थल पर उपस्थित आमजन को नशा त्यागने एवं समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग कोरबा के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना ने नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, खुशहाल और सुरक्षित जीवन को अपनाना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आबकारी अधिकारी श्री राठौर, सुश्री जया मेहर (उपनिरीक्षक आबकारी), परिवीक्षा अधिकारी श्री एम.के. दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव श्री कृष्णा राठौर सहित ग्राम के अनेक वरिष्ठजन एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.