काकोरी में शॉर्ट सर्किट का तांडव; तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी
April 13, 2026
0
*ब्रेकिंग न्यूज़ काकोरी*
*।*
काकोरी थाना क्षेत्र के चिलौली हार में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने तीन किसानों की साल भर की कड़ी मेहनत को चंद मिनटों में खाक कर दिया। इस भीषण अग्निकांड में कस्बा निवासी महिपाल गौतम, नरेंद्र और संतराम की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है।
**खंभे से गिरी चिंगारी बनी काल**
ग्रामीणों के मुताबिक, खेत के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे से अचानक चिंगारियां गिरीं। फसल सूखी होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते, तब तक आग तीनों खेतों में फैल चुकी थी।
**आंखों के सामने जलती रही साल भर की कमाई**
पीड़ित किसान महिपाल गौतम (पुत्र मंगलू), नरेंद्र (पुत्र नन्हक्के) और संतराम ने भारी मन से बताया कि उनकी साल भर की मेहनत उनकी आंखों के सामने ही जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
वहीं किसानों ने पूरी तरीके से चौधरी खेड़ा fci पावर हाउस के अधिकारियों पर आरोप लगाया है।घटना के बाद से किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है।
