लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में मोहान रोड चौकी के सामने सर्विस रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया,
April 06, 2026
0
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में मोहान रोड चौकी के सामने सर्विस रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ दिव्यांग लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कुछ लड़कियां खुद को दिव्यांग बताकर वीडियो बना रही हैं और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रही हैं, जबकि वे वास्तव में दिव्यांग नहीं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, राकेश मलिक, इसार अहमद, सत्येंद्र और अमीत यादव—जो कि डॉ. शकुंतला यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं ने इस पूरे मामले को उजागर किया है। उनका कहना है कि संबंधित लड़कियां भी उसी यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं और लखनऊ के पिंक सिटी क्षेत्र की रहने वाली हैं।
आरोपों को लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामा और बहस की स्थिति बनी रही।
प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया।

