Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का हुआ विधिवत भूमिपूजन, मुख्य अतिथि रहे जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जाखड़,सेमरा पंचायत में खुशी की लहर

INDIA SHAN TIMES 0
कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेमरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क का विधिवत भूमिपूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सरपंच श्रीमती तुलसी बाई के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखने को मिली। ग्रामवासियों के लिए यह अवसर किसी उत्सव से कम नहीं था। वर्षों से जिस सड़क की मांग की जा रही थी, अब वह सपना साकार होता नजर आ रहा है। इस योजना के तहत मेन रोड से बनखेता झंडी तक लगभग 11 किलोमीटर 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के आवागमन में बड़ा सुधार होगा। सरपंच श्रीमती तुलसी अशोक ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष श्री प्रताप मरावी, जनपद सदस्य श्री तिवारी मरावी, शिवशंकर कोरचे, पवन सिंह पेन्दो, श्री अजय ओटी, उपसरपंच भुनेश्वर मरकाम सहित पंचगण—शशिकिरण, कुशुम यादव, लखन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 👉 सड़क निर्माण से सेमरा सहित आसपास के गांवों को मिलेगा बड़ा लाभ, विकास की राह होगी आसान।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.