Type Here to Get Search Results !

पाली के रामकछार पंचायत बेनी आमा मार्ग में 10 लाख की पुलिया पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

INDIA SHAN TIMES 0
पाली के रामकछार पंचायत बेनी आमा मार्ग में 10 लाख की पुलिया पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप कोरबा //जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामकछार में पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। यह पुल निर्माण कार्य मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की योजना के तहत 10 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से कराया जा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है। पुलिया में उपयोग की गई सामग्री बेहद घटिया स्तर की बताई जा रही है, जिससे इसकी मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यह पुलिया लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी और किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे आवागमन करने वाले ग्रामीणों की जान को खतरा बना रहेगा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि निर्माण कार्य में न तो सही मापदंडों का पालन किया गया है और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा निगरानी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ग्राम पंचायत रामाकछार भारत सिंह मराबी से इसकी जानकारी दी गई लेकिन सरपंच कुछ भी नहीं किया। जबकि सरपंच की पूरी जिम्मेदारी बनती है फिर भी कोई रुचि नहीं आखिर क्यों? ऐसे में सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, पुलिया का निर्माण पुनः गुणवत्ता के साथ कराया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्रामीणों को कब तक न्याय मिल पाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.