मडियांव थाना क्षेत्र में बिठौली पुल के नीचे आधी रात को अवैध रूप से बेची जा रही शराब
August 02, 2026
0
*लखनऊ ब्रेकिंग
सवाददाता अनंत कुमार गुप्ता
मडियांव थाना क्षेत्र में बिठौली पुल के नीचे आधी रात को अवैध रूप से बेची जा रही शराब
क्षेत्र में शासन के निर्देशों और निर्धारित समय सीमा के विपरीत रात करीब 12 बजे अवैध रूप से शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री जारी रही, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं अन्य लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
