Type Here to Get Search Results !

*बड़ी खबर थाना इंदिरानगर* *अमराई गांव के उमेश जनरल स्टोर में चोरी के दौरान मारपीट, संवाददाता अनंत कुमार गुप्ता

INDIA SHAN TIMES 0
*बड़ी खबर थाना इंदिरानगर* *अमराई गांव के उमेश जनरल स्टोर में चोरी के दौरान मारपीट, इंदिरानगर पुलिस का गुड वर्क दो शातिर गिरफ्तार, भेजे गए जेल* लखनऊ के अमराई गांव स्थित बजरंग चौराहे के पास उमेश जनरल स्टोर में 24 और 25 की रात चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने उमेश और उसकी धर्मपत्नी और उसकी बेटी पर हमला किया था। घटना के बाद इंदिरानगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की डीसीपी पूर्वी क्राइम/सर्विलांस टीम और थाना इंदिरानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामले का खुलासा एडीसीपी अनमोल मुरकुट के मार्गदर्शन में किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय राज पुत्र हरी प्रसाद निवासी दहला, थाना रामपुर मथुरा, सीतापुर तथा विनोद वर्मा पुत्र श्रीराम निवासी समदहा, थाना रामपुर मथुरा, सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ लखनऊ, सीतापुर और बाराबंकी के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद इंदिरानगर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पेचकश, एक पिलास, एक मोबाइल फोन और एक छेनी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान का इस्तेमाल वारदात के दौरान किया गया था। इंदिरानगर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते वारदात का जल्द खुलासा होने पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है। इंदिरानगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। मामले में यदि अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। इंदिरानगर पुलिस के इस गुड वर्क से चोरी और मारपीट की वारदात का सफल खुलासा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.