Type Here to Get Search Results !

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत में युवक की हत्या का खुलासा संवाददाता अनंत कुमार गुप्ता

INDIA SHAN TIMES 0
सLko Big Breaking राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत में युवक की हत्या का खुलासा!! पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है!! 6 अगस्त की रात सालेह नगर तिराहे के पास स्विफ्ट डिजायर!! कार में युवक का शव मिला था कार का नंबर UP33BB8989 बताया गया है!! मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र उदय भान सिंह के रूप में हुई!! ज्ञानेंद्र सिंह रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के बरा गांव का निवासी था!! शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी!! पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया!! मृतक के भाई शिवेंद्र सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया!! मामले में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 103(1) BNS के तहत FIR दर्ज हुई!! पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली!! CCTV और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग मिले!! जांच में सामने आया कि ज्ञानेंद्र के साथ शराब पीने की बात को लेकर मारपीट हुई थी!! आरोप है कि मारपीट के दौरान ज्ञानेंद्र की हत्या कर दी गई!! इसके बाद शव को कार में रखकर सालेह नगर तिराहे के पास छोड़ दिया गया!! वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे!! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सचिन उर्फ चाइना को गिरफ्तार किया!! दूसरे आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीत के रूप में हुई है!! दोनों आरोपियों को औरंगाबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया!! पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है!!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.