Type Here to Get Search Results !

*ब्रेकिंग लखनऊ* *आर्मी जवान की पत्नी ने लगाया अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप,

INDIA SHAN TIMES 0
*ब्रेकिंग लखनऊ* *आर्मी जवान की पत्नी ने लगाया अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप, कार्रवाई न होने से जताई सुरक्षा की चिंता* संवाददाता 🎤अनंत कुमार गुप्ता🎤 राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की भुंवर चौकी अंतर्गत एक कथित मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़िता, जो एक आर्मी जवान की पत्नी बताई जा रही हैं, ने आरोप लगाया है कि सतेंद्र पांडेय, उनकी पत्नी बीनू पांडेय एवं अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सतेंद्र पांडेय नशे की हालत में अक्सर गाली-गलौज करता है, जिससे उनके परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। अब सवाल यह है कि क्या देश की रक्षा करने वाले जवान के परिवार को समय पर न्याय मिलेगा, या पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतज़ार करेगी? नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक पक्ष या कार्रवाई की पुष्टि होना शेष है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.