Type Here to Get Search Results !

घर से अचानक लापता हुई 6 साल की मासूम

INDIA SHAN TIMES 0
*ब्रेकिंग न्यूज़* *🚨 घर से अचानक लापता हुई 6 साल की मासूम
, काकोरी पुलिस ने चंद घंटों में खोज निकाला* *पत्रकार रिज़वान रिज़वी* डायल-112 की सूचना पर पुलिस ने दिखाई तत्परता, रायपुर चौराहे के पास रोती मिली बच्ची लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में घर से अचानक चली गई छह वर्षीय बच्ची को काकोरी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 को डायल-112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि छह वर्षीय बच्ची घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस ने बिना देर किए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, उ0नि0 श्री शिवम विधूड़ी एवं उ0नि0 श्री विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन करने के साथ स्थानीय लोगों से भी बच्ची के बारे में जानकारी जुटाई। तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रायपुर की तरफ एक छोटी बच्ची को जाते हुए देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रायपुर और दुबग्गा क्षेत्र में पहुंची और बच्ची की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम को रायपुर चौराहे के पास एक टेंट की दुकान के नजदीक छह वर्षीय बच्ची बैठी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बच्ची काफी देर से वहां बैठी थी और रो रही थी। पुलिस टीम ने बच्ची से जानकारी लेकर उसकी पहचान सुनिश्चित की और उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और काकोरी पुलिस का आभार जताया। *👮 बच्ची को बरामद करने वाली पुलिस टीम* *उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार गुप्ता* *उ0नि0 श्री शिवम विधूड़ी* *उ0नि0 श्री विकास यादव*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.