Type Here to Get Search Results !

थाना इंदिरानगर, तकरोही चौकी की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित वारंटी गिरफ्तार रिपोर्टर अनंत कुमार गुप्ता

INDIA SHAN TIMES 0
थाना इंदिरानगर, तकरोही चौकी की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित वारंटी गिरफ्तार
लखनऊ के इंदिरा नगर थाना तकरोही चौकी अंतर्गत पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज यादव और आशाराम लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। इंदिरा नगर इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के नेतृत्व में लगातार वांछित एवं वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौबे, उपनिरीक्षक मुकेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक विकास कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार शर्मा तथा कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस की लगातार कार्रवाई से वारंटी एवं वांछित आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। सनी शाह ✍️✍️

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.