इटौंजा पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ़्तार संवाददाता अनंत कुमार गुप्ता
September 09, 2026
0
इटौंजा पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
इटौंजा लखनऊ। लखनऊ पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधियो एवं वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के निर्देशन एवं इटौंजा प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के कुशल नेतृत्व में वाद सं0 4501682/09 अ0सं0 39/95 धारा 323/504/324/326 भादवि थाना इटौंजा जनपद लखनऊ से सम्बन्धित 01 नफर वारंटी को गिरफ्तार किया गया। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि मा० न्यायालय जेएम द्वितीय जनपद लखनऊ द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित वाद सं0 4501682/09 अ0सं0 39/95 धारा 323/504/324/326 भादवि थाना इटौंजा लखनऊ से सम्बन्धित अभियुक्त छोटेलाल पुत्र स्व० पुत्तीलाल निवासी ग्राम अटेसुवा थाना इटौंजा जनपद लखनऊ उम्र 52 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर उसके घर से न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र दिखाते हुए हिरासत पुलिस लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

