Type Here to Get Search Results !

नीरज कटियार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चुने गए संवाददाता =अनंत कुमार गुप्ता

INDIA SHAN TIMES 0
नीरज कटियार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चुने गए लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए नीरज कटियार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अवध क्षेत्र का अध्यक्ष चुना है। उनके चयन की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अवध क्षेत्र के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर नीरज कटियार ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, संगठन के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। नीरज कटियार ने कहा कि वह संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें सक्रिय भूमिका देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इसलिए सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग से अवध क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। नीरज कटियार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, संगठन की मजबूती और जनसेवा की भावना के साथ निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.