Type Here to Get Search Results !

बलरामपुर सिंगापुर एरोप्लेन थीम पर आधारित शरद कार्निवल मेला शुरू

INDIA SHAN TIMES 0

 *बलरामपुर सिंगापुर एरोप्लेन थीम पर आधारित शरद कार्निवल मेला शुरू









*


*सदर विधायक पलटू राम ने किया उद्घाटन — झूले,  जापानी चिल्ड्रन पार्क और रंगीन रोशनी बना रहे आकर्षण*



विश्वजीत तिवारी बलरामपुर 

बलरामपुर।

शहर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित शरद कार्निवल मेला का शुभारंभ शुक्रवार को सदर विधायक श्री पलटू राम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और बच्चे मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा।


इस बार मेले को सिंगापुर एरोप्लेन थीम पर सजाया गया है, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मेले में लगे विभिन्न झूले—व्हील राइड, मिक्की माउस राइड और 360 डिग्री राइड—बच्चों और बड़ों दोनों को खूब लुभा रहे हैं। गेम जोन में भी कई तरह के रोचक खेल उपलब्ध हैं, जिनमें बच्चों की विशेष दिलचस्पी दिख रही है।


मेले में खाने-पीने के स्टॉल, कपड़ों और घरेलू सामान की दुकानों के साथ कई मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल की गई हैं। चाट, मिठाइयों और फास्ट फूड की खुशबू पूरे परिसर को जीवंत बना रही है। रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से पूरा मेला रोशनी में नहाया हुआ दिखता है। वहीं भूत बंगला बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिससे शाम ढलते ही मेले की रौनक और बढ़ जाती है।


आयोजक राजेश कुमार और राजेंद्र कपूर ने बताया कि इस बार मेले में कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं। उनके अनुसार,


“मेले में झूले, खेल, रोशनी और स्वादिष्ट व्यंजनों का पूरा इंतज़ाम किया गया है। हमारा प्रयास है कि लोग अपने परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएं।”


 आयोजकों की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.