Type Here to Get Search Results !

डीएम ने फसल अवशेष / पराली प्रबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

INDIA SHAN TIMES 0

 *डीएम ने फसल अवशेष / पराली प्रबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*


*कृषकों को पराली न जलाने हेतु किया गया जागरूक, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए दी उपयोगी जानकारी*


दिनांक - 07 नवंबर 2025


जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से फसल अवशेष / पराली प्रबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर कृषकों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेगा तथा पराली के वैज्ञानिक और उपयोगी प्रबंधन के तरीके बताएगा।




इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से न केवल वातावरण प्रदूषित होता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी नष्ट होती है। उन्होंने कृषकों से अपील की कि पराली को न जलाएं, बल्कि उसे खाद या चारे के रूप में उपयोग करें। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा पराली प्रबंधन हेतु आवश्यक उपकरण अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।


डीएम ने संबंधित को निर्देश दिए कि पराली प्रबंधन से संबंधित जागरूकता अभियान को निरंतर चलाया जाए तथा गांव-गांव में किसानों को इस संबंध में जानकारी दी जाए। 


इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि श्याम नारायण राम व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.