Type Here to Get Search Results !

मा० अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग उ० प्र० डॉ. बबीता सिंह चौहान का बलरामपुर दौरा*

INDIA SHAN TIMES 0

 *मा० अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग उ० प्र० डॉ. बबीता सिंह चौहान का बलरामपुर दौरा*


*गोदभराई-अन्नप्राशन कार्यक्रम में प्रतिभाग, छात्राओं से संवाद और जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं की सुनी व्यथा*





विश्वजीत तिवारी बलरामपुर 

बलरामपुर, 07 नवम्बर 2025।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को जनपद बलरामपुर का भ्रमण किया और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।


अपने दौरे के दौरान उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में आयोजित गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।




इसके पश्चात डॉ. चौहान ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं तथा भोजन, दवा, जांच व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने पन्नालाल सरावगी लाइंस नेत्र चिकित्सालय बलरामपुर का भी निरीक्षण किया और मरीजों से संवाद किया।


इसके उपरांत मा० अध्यक्ष ने जयप्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय, बलरामपुर में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी उपस्थित रहीं।



इसके बाद मा० अध्यक्ष की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार, बलरामपुर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुशील कुमार सिंह द्वारा किया गया। जनसुनवाई में कुल 11 पीड़ित महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की गई।


डॉ. चौहान ने महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास, परिवहन एवं मातृ-शिशु कल्याण विभागों की योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


दौरे के अंत में मा० अध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तथा जिला कारागार बलरामपुर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


इस अवसर  मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा कोमल शुक्ला उर्फ शेरावाली शुक्ला, वा जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह एवं उनके विभागीय स्टाफ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.