*लखनऊ ब्रेकिंग | कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता📍*
*पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश पर कैसरबाग पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई* करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
*पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक चोरी की स्कूटी* और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *सिद्धार्थ सिंह पुत्र शिशिर सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष* के रूप में हुई है।
आरोपी मूल रूप से वाराणसी जनपद का रहने वाला है और वर्तमान में लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में रह रहा था।
*कैसरबाग थाना प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 जनवरी 2026* की रात 11:50 बजे बटलर पार्क के पास मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी के पास से
हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
नंबर प्लेट बदलकर चलाई जा रही चोरी की स्कूटी
दो मोबाइल फोन
और 150 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
*उपनिरीक्षक,📍*
*प्रशांत कुमार,*
*चंदन कुमार मिश्रा,*
*अरविंद कुमार,*
*राजेश कुमार यादव,*
*शामिल रहे।

