Type Here to Get Search Results !

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज अंतर्गत सतखंडा चौकी के ठीक सामने भीषण जाम से जनता बेहाल है।

INDIA SHAN TIMES 0

 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज अंतर्गत सतखंडा चौकी के ठीक सामने भीषण जाम से जनता बेहाल है।


रोज़ाना लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले जाम की समस्या को लेकर ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर भी किया था, इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब मिलेगी ठाकुरगंज क्षेत्र की जनता को जाम के झाम से राहत? या फिर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगी?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.