दरोगा व सिपाही की गुंडई
थाना परिसर व जीडी कार्यालय में युवक और उसके भाई को जमकर पीटा।
कान पकड़वाकर लगवाई उठा बैठक।
मामला कभी टॉप थ्री थानों में शुमार रहा गुडंबा थाने का।
चौकी इंचार्ज खत्री देवेंद्र सिंह व मुख्य आरक्षी अवधेश यादव पर पीड़ित ने लगाए गम्भीर आरोप।
पीड़ित का अनुरोध, उच्चाधिकारी थाने में लगे सीसीटीवी की करा लें जांच।
पुलिस कर्मियों के व्यवहार से आहत युवक की बिगड़ी तबियत। गश खाकर थाने परिसर में गिरा, चोटिल।
