*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तुलसीपुर में 173 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सौहार्द की मिसाल
*
बलरामपुर जनपद के तहसील तुलसीपुर स्थित एम०डी०एस० मैरिज लॉन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 173 जोड़ों का विवाह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुलसीपुर विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख गैसड़ी उपस्थित रहे, वहीं कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।
इस आयोजन में 130 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा 43 जोड़ों का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।
कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही, इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग और सम्मानजनक विवाह का अवसर प्रदान किया गया।
प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि 23 मार्च को तहसील उतरौला और 27 मार्च को बलरामपुर में भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


