Type Here to Get Search Results !

कानून व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर की हुई संयुक्त बैठक

INDIA SHAN TIMES 0
*क
ानून व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर की हुई संयुक्त बैठक* *कहा - आयोजकों को अनिवार्य रूप से करना होगा वर्मा कमीशन का पालन* *वीआईपी सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला* *मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के लिए सभी विभाग समन्वय से करें तैयारी : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह* *स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट* *इंडिया शान टाइम्स न्यूज छत्तीसगढ़* रायपुर, 23 मार्च 2026/ कानून व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वाेपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी कार्यक्रम हो वहां पर पूर्व से कार्यक्रम प्राप्त कर आयोजन स्थल विजिट करें और आयोजकों से वर्मा कमीशन की रिपोर्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहें। यह आयोजकों से लिखित में लिया जाए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम चाहे निजी हों या शासकीय, पीडब्ल्यूडी विभाग मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सीएमएचओ यह सुनिश्चित करें कि कारकेड सहित कार्यक्रम स्थल में चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थित रहें और साथ ही प्रोटोकॉल के अनुरूप आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता भी रहे। जिला सेनानी द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम में फायर सर्विस सहित आग बुझाने के उपकरण की व्यवस्थाएं रखें। मुख्यमंत्री के उतरने वाले स्थान में सभी तैयारी पुख्ता रखें। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विशेष रूप से ई एंड एम (E&M) के ईई माइक सिस्टम सहित सभी विद्युत व्यवस्थाओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। सभी अधिकारी एसओपी का पालन करें। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके। इस अवसर पर एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एडीसीपी श्री दौलत राम पोर्ते, सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रोटोकॉल अधिकारी श्री मुकेश कोठारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव नशीने एवं नगर निगम उपायुक्त श्री विनोद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.