*🚨 थाना कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
📍*
लखनऊ। *थाना कैसरबाग पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना कैसरबाग प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व* में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए *लगभग 200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिनमें अलग-अलग ब्रांड शामिल हैं।*
*बरामद शराब में Signature, Royal Stag, Blenders Pride और Johnnie Walker (रेड लेबल) जैसी ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। सभी बोतलों पर Only Sale in हरयाणा अंकित था।*
*प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी, जबकि बिहार में शराबबंदी लागू है।* पुलिस ने *आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से पूरा माल बरामद* कर लिया गया है।
थाना कैसरबाग पुलिस द्वारा *आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक* कार्रवाई की जा रही है।
*पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।*
07. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ÷
1. उप निरीक्षक अरविंद कुमार
2. उप निरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा
4. उप निरीक्षक आदित्यनाथ उपाध्याय
5. उप निरीक्षक रामकेश
5. का0 7218 करमचन्द्र
6. का0 7198 अनीश बर्मा
