ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️
लखनऊ खबर
*होली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया*
*डीसीपी पश्चिम ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में अतिरिक्त इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व बालागंज चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ बालागंज क्षेत्र में पैदल गश्त की*
*गश्त के दौरान पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर के द्वारा जनता से अपील की गई और लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को शांति, भाईचारे और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाने की अपील की*
*अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी*
*क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है

