Type Here to Get Search Results !

लखनऊ: अलीगंज में चोरों के हौसले बुलंद, ई-रिक्शा चालक की बैटरी चोरी; पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

INDIA SHAN TIMES 0


 लखनऊ: अलीगंज में चोरों के हौसले बुलंद, ई-रिक्शा चालक की बैटरी चोरी; पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल


लखनऊ। राजधानी के थाना अलीगंज अंतर्गत पुलिस चौकी चांदगंज क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला एक गरीब ई-रिक्शा चालक 


फैसल के साथ घटा है, जिसकी बैटरी चोरी होने से उसकी रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

घटना का विवरण


पीड़ित फैसल अपना ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बीती रात उसने अपना रिक्शा नियत स्थान पर खड़ा किया था, तभी शातिर चोरों ने मौका पाकर रिक्शे में लगी एक कीमती बैटरी पार कर दी। सुबह जब फैसल काम पर जाने के लिए निकला, तो बैटरी गायब देख उसके होश उड़ गए।


ऑनलाइन FIR के बावजूद पुलिस सुस्त

हैरानी की बात यह है कि घटना पुलिस चौकी चांदगंज क्षेत्र की है, जहाँ सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। पीड़ित फैसल ने इस मामले में ऑनलाइन FIR (ई-प्राथमिकी) भी दर्ज करा दी है, लेकिन शिकायत के इतने समय बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे 


स्थानीय लोगों में पुलिस की गश्त और सक्रियता को लेकर गहरा रोष है।


मेहनत की कमाई से बैटरी खरीदी थी, अब काम पूरी तरह ठप हो गया है। मैंने ऑनलाइन FIR भी कर दी है, पर अब तक पुलिस की तरफसे कोई सुराग नहीं मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.