रायगढ़ पत्रकार कल्याण महासंघ का चतुर्थ स्थापना दिवस गरिमामय आयोजन के साथ सम्पन्न
May 01, 2026
0
रायगढ़ //जिले के खरसिया स्थित स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण महासंघ का चतुर्थ स्थापना दिवस बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकार साथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के भाजपा छाया विधायक श्री महेश साहू जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की अहम भागीदारी होती है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और पत्रकारों के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मधुकर जी द्वारा पत्रकारिता के महत्व, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर बेहद प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष श्री सेवक दास दीवान ने की। उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए पत्रकार साथियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश भी प्रसारित हुआ। इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ, समाजसेवा, साहित्य के इत्यादि क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्य कर्ता, मितानिन, स्वास्थ कार्यकर्ता, साहित्य कारऔर सभी पत्रकारों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र और मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को भी शाल एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
👉 कुल मिलाकर, यह आयोजन न केवल पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि उनके अधिकार, कर्तव्य और सामाजिक भूमिका को भी सशक्त रूप से उजागर करने वाला साबित हुआ।

