Type Here to Get Search Results !

एक साल बाद खुला राज: अधिवक्ता के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार

INDIA SHAN TIMES 0
एक साल बाद खुला राज: अधिवक्ता के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार पुलिस की सटीक रणनीति से 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार स्टेट हेड महेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट कोरबा/कटघोरा। कटघोरा थाना क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व अधिवक्ता के सूने घर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता राकेश पांडे के घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण, करीब 50 हजार रुपये नगद एवं एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों अमित खांडे एवं गौतम कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि बरामद कर ली गई है। इस संबंध में एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने कहा कि, “यह मामला चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और सतत निगरानी के माध्यम से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। --- जनता के लिए पुलिस की अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शादी-ब्याह के सीजन में घर को सूना छोड़ने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो पड़ोसियों या परिचितों को घर की देखरेख के लिए कहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। --- पुलिस का संदेश अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान जारी है और किसी भी स्थिति में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.