ठाकुरगंज पुलिस का बड़ा खुलासा, महिला से झुमकी लूटने वाला शातिर स्नेचर गिरफ्तार
August 04, 2026
0
*लखनऊ न्यूज पश्चिमी जोन* 🚨
*ठाकुरगंज पुलिस का बड़ा खुलासा, महिला से झुमकी लूटने वाला शातिर स्नेचर गिरफ्तार*
_लखनऊ के थाना ठाकुरगंज पुलिस ने महिला से झुमकी लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए शातिर स्नेचर बब्लू उर्फ कलीम पुत्र स्वर्गीय साबिर, निवासी बरावन कला, हरी मज़ार के पास, पावर हाउस चौराहा, के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की झुमकी तथा वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (UP32 DF 8254) बरामद की है।_
संवाददाता ❤️अनंत कुमार गुप्ता
_पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को राजाजीपुरम निवासी मीरा वर्मा कैंपवेल रोड स्थित सत्यपुरम कॉलोनी के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने उनके कान से सोने की झुमकी झपट ली, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना ठाकुरगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।_
प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना ठाकुरगंज पुलिस और डीसीपी पश्चिम ज़ोन की सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर लूटी गई झुमकी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई।
_पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।_
इस सफल गिरफ्तारी में डीसीपी पश्चिम ज़ोन की सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक अंकित बालियान, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, कांस्टेबल आशीष कुशवाहा तथा थाना ठाकुरगंज की टीम में चौकी प्रभारी बालागंज उप *निरीक्षक मनुज कुमार मलिक,* चौकी प्रभारी गऊघाट उप निरीक्षक शुभम सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव एवं कांस्टेबल देवनारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

