काकोरी क्षेत्र के चाकोली गांव में हरे आम के पेड़ों के अवैध कटान का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
August 02, 2026
0
🚨*काकोरी क्षेत्र के चाकोली गांव में हरे आम के पेड़ों के अवैध कटान का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश*
रिपोर्ट, अनंत कुमार गुप्ता
लखनऊ के वन रेंज दुबग्गा अंतर्गत थाना काकोरी क्षेत्र के चाकोली गांव में प्रतिबंधित हरे आम के पेड़ों की रातों-रात कटाई किए जाने का आरोप सामने आया है।
ग्रामीणों का दावा है कि करीब 50 आम के पेड़ों को रात के अंधेरे में काटकर लकड़ी ठिकाने लगा दी गई।
इसके बाद दिन में जेसीबी लगाकर कटान के अवशेष और सबूत मिटाने के लिए जेसीबी से उखाड़ है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जीपीएस कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग कर संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
उनका आरोप है कि बीट प्रभारी रोहित सिंह को कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कुछ कर्मियों की कथित मिलीभगत से क्षेत्र में लगातार अवैध कटान हो रहा है और लकड़ी को लाइसेंसी आरा मशीनों सहित अन्य स्थानों पर भेजा जाता है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद हरे पेड़ों की कटाई पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
मामले में वन विभाग और प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
नोट: इस समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के दावों पर आधारित हैं।
संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
